फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man died after being crushed by a tractor that slid down a slope.

Maharajganj News: ढलान से सरका ट्रैक्टर कुचलकर युवक की माैत

Sat, 23 May 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 23 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being crushed by a tractor that slid down a slope.
बांसी। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के जोगिया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार को ढलान पर खड़ा एक ट्रैक्टर खुद चालू होकर आगे बढ़ गया और गांव में घर के चबूतरे पर बैठे राम कनिक (45) की कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के जोगिया बुजुर्ग गांव निवासी राम कनिक घर के सामने चबूतरा पर बैठा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच ढलान में खड़ा एक ट्रैक्टर अचानक चालू होकर आगे बढ़ गया है। जबतक राम कनिक कुछ समझ पाता ट्रैक्टर उसे रौंदते हुए आगे बढ़ गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए रुधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना में मृतक के भाई मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनके भाई राम कनिक चौधरी की मौत हो गई।
विज्ञापन

वह शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे गांव में धर्मेंद्र के चबूतरे पर बैठे थे कि अचानक चालू हुए अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से यह हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed