फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man climbed a tower to call his wife and child.

Maharajganj News: पत्नी और बच्चे को बुलाने की जिद पर टॉवर पर चढ़ा युवक

Sun, 24 May 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
A young man climbed a tower to call his wife and child.
पनियरा में टॉवर पर चढ़ा युवक।  
पनियरा थाना क्षेत्र सतगुर बाजार टोला के पास शाम साढ़े चार बजे की घटना
विज्ञापन

हाई-वोल्टेज ड्रामे के काफी मान-मनौव्वल के बाद टॉवर से उतरा नीचे
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र सतगुर बाजार टोला के पास शनिवार को लगभग साढ़े चार बजे शाम एक 26 वर्षीय युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। इसकी सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी स्थिति हो गई। युवक पत्नी और बच्चे को मायके से वापस बुलाने की मांग कर रहा था। काफी मान-मनौव्वल करने पर एक घंटे बाद युवक नीचे उतरा।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत मुजुरी निवासी गौतम की पत्नी पारिवारिक विवाद के कारण बच्चे को लेकर अपने मायके चली गई थी और उससे बातचीत करना छोड़ दिया था। युवक के फोन करन पर भी वह बात नहीं कर रहीं थी। कुछ दिन पहले गौतम को पता चला कि उसकी पत्नी मायके में भी नहीं है।पत्नी को वापस बुलाने के कई प्रयास नाकाम होने के बाद, युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। वह अचानक बगल के गांव में स्थित एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और वहां से चिल्लाने लगा।
विज्ञापन

युवक को टॉवर पर चढ़ा देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मुजुरी पुलिस को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक टॉवर के काफी ऊपर चढ़ गया था और नीचे कूदने की धमकी दे रहा था। पुलिस और स्थानीय गणमान्य लोगों ने सूझबूझ से काम लिया और उसे भरोसा दिलाया गया कि उसकी पत्नी और बच्चे से संपर्क कर उन्हें वापस लाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। तब जाकर वह नीचे उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ पनियरा संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक सफाईकर्मी है। उसकी शादी संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल में हुई है। उसकी पत्नी वहीं से कहीं चली गई है। खोजबीन करने पर भी कुछ पता नहीं चला, जिससे वह परेशान है। इसी कारण मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed