फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man attacked due to an old rivalry, two women injured.

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में युवक ने किया हमला, दो महिलाएं घायल

Wed, 11 Mar 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
A young man attacked due to an old rivalry, two women injured.
सिसवा बाजार। कस्बे के सेनानी नगर वार्ड में मंगलवार शाम एक दबंग युवक ने पुरानी रंजिश के चलते दो दलित महिलाओं को लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

सिसवा कस्बे के मुखर्जी नगर निवासी पीड़िता पुनीता देवी के पुत्र समीर गौतम ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि पुनीता शाम करीब चार बजे ब्लॉक रोड पर किसी काम से जा रही थीं। तभी एक मनबढ़ युवक उन्हें रास्ते में रोककर लोहे की रॉड से पीटने लगा। उसी दौरान उसकी बुआ उर्मिला पुनीता को बचाने लगी तो वो मनबढ़ युवक ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया और अधमरा छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने घायल महिलाओं को सिसवा पीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मारपीट की वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धमेद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। दोनों पक्ष में पुरानी रंजिश चल रही थी जिसका पहले भी मुकदमा पंजीकृत है। आज हमले के मामले पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed