{"_id":"6a023f41e0f7e1ea080713aa","slug":"a-worker-sitting-on-a-dcm-lost-his-balance-and-fell-down-dying-after-being-crushed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-177077-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीसीएम पर बैठा मजदूर असंतुलित होकर नीचे गिरा, कुचलकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीसीएम पर बैठा मजदूर असंतुलित होकर नीचे गिरा, कुचलकर हुई मौत
विज्ञापन
बल्लो खास में सोमवार की सुबह 10:30 बजे हुआ हादसा
भूसा लादने के लिए मजदूरों को लेकर निचलौल की तरफ जा रहा था डीसीएम
भिटौली/शिकारपुर। घुघली थाना क्षेत्र के शिकारपुर-सिंदुरिया मार्ग पर सोमवार को डीसीएम पर सवार एक मजदूर असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया। गिरते ही उसी डीसीएम के पहिए के नीचे आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बल्लो खास में सुबह लगभग 10:30 बजे हुए इस दर्दनाक हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, सेमरा राजा से एक डीसीएम भूसा लादने के लिए मजदूरों को लेकर निचलौल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान शिकारपुर सिंदुरिया मार्ग पर बल्लो खास में डीसीएम के ऊपर केबिन में बैठा भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा निवासी मजदूर राजेश यादव (30) अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा। इससे पहले कि वह संभल पाता डीसीएम की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही घुघली पुलिस ने मौके पर जाकर शव और डीसीएम को कब्जे में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।