{"_id":"682cd4ea770aa431fb0a5c5c","slug":"a-worker-climbing-a-transformer-died-due-to-electric-shock-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-149638-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़ रहे मजदूर की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़ रहे मजदूर की करंट लगने से मौत
Wed, 21 May 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 21 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
परतावल। परतावल के महंत अवेद्यनाथ नगर वार्ड में सीएचसी परतावल के सामने लगे ट्रांसफॉर्मर पर टाइलेस यूनिट बाक्स लगाने के लिए चढ़ रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। वह पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का रहने वाला है।
वह पिछले 20 साल से घुघली थाना क्षेत्र के बारीगांव निवासी विद्युत विभाग के ठेकेदार गोपाल सिंह के पास रहकर काम करता था। जानकारी के अनुसार, विद्युत उपकेंद्र परतावल के हॉस्पिटल रोड पर स्थित 250 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर पर टाइलेस यूनिट बॉक्स लगाने का कार्य चल रहा था। गर्मी के मौसम में भार बढ़ने की वजह से ट्रांसफाॅर्मर को जलने से बचाने के लिए यह बाक्स लगाया जा रहा है।
उक्त कार्य विभाग ठेकेदार गोपाल सिंह से करवा रहा है। मंगलवार को ठेकेदार के मजदूर जियाउल्लाह (45) अपने सहयोगी अलीम व ठेकेदार के लाइनमैन राजू के साथ बाक्स लगाने पहुंचे थे। ज्योंही जियाउल्लाह ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़ा, वह करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया। सहकर्मी उसे लेकर सीएचसी परतावल पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद विभागीय लाइनमैन और ठेकेदार के लाइनमैन एक दूसरे पर लापरवाही का का आरोप लगाने लगे।
ठेकेदार के लाइनमैन राजू का कहना है कि मैंने विभागीय लाइनमैन रामकृपाल से शट डाउन लिया था, जबकि विभागीय लाइनमैन रामकृपाल का आरोप है कि राजू ने हमसे शटडाउन नहीं लिया था।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। जियाउल्लाह के एक पुत्र सफीक व एक पुत्री सफीका है। दोनों की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।