{"_id":"6ac6aef3fd4f4d2680051a12","slug":"a-woman-was-returning-home-with-her-son-after-receiving-treatment-in-gorakhpur-when-a-board-fell-due-to-strong-winds-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-186563-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रेस्टोरेंट का प्रचार बोर्ड गिरने से बाइक अनियंत्रित, गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रेस्टोरेंट का प्रचार बोर्ड गिरने से बाइक अनियंत्रित, गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन
परतावल। गोरखपुर-परतावल मार्ग पर बुधवार सुबह तेज हवा के कारण रेस्टोरेंट का प्रचार बोर्ड बाइक पर गिर गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर पीछे बैठीं सुभावती (56 वर्ष) नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी, परतावल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जरलहिया निवासी सुभावती पत्नी स्व. विद्यासागर को हृदय संबंधी बीमारी थी। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में चल रहा था। परिजन के अनुसार, वह नियमित जांच और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जाती थीं। बुधवार को भी वह रूटीन चेकअप के लिए मेडिकल कॉलेज गई थीं। लौटते समय गोरखपुर-परतावल मार्ग पर एक रेस्टोरेंट के सामने पहुंचे ही थे कि सड़क के बीच लगा रेस्टोरेंट का प्रचार बोर्ड तेज हवा के कारण टूटा और बाइक पर गिर गया।
हादसे में महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। बाइक चला रहा उनका बेटा हादसे में बाल-बाल बच गया। बोर्ड गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी परतावल ले जाया गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. फुरकान ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।