फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A woman was duped of Rs 90,000 on the pretext of providing her with a GNM course.

Maharajganj News: जीएनएम का कोर्स कराने के नाम पर युवती से 90 हजार ठगे

Sat, 07 Feb 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 90,000 on the pretext of providing her with a GNM course.
निचलौल। शहर स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत एक युवती एक युवक पर जीएनएम का कोर्स कराने के नाम पर ठगी करने आरोप लगाया है। आरोपी ने युवती से कई किस्तों में कुल 90,000 रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने पीड़िता के जीएनएम के कोर्स में एडमिशन दिलाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन

एडमिशन नहीं होने पर युवती ने रकम वापस मांगी तो आरोपी जानमाल की धमकी देने लगा। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
बैदौली निवासी पीड़िता रुक्मिणी यादव ने बताया है कि वह साल 2022 से शहर स्थित संजीवनी अस्पताल में काम कर रही थी। पीड़िता का आरोप है कि अस्पताल में ही तैनात कर्मी मुन्नालाल यादव निवासी भेड़िहारी ने जीएनएम का कोर्स कराने के नाम पर झांसे में लेकर कई किस्तों में 90,000 रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद भी आरोपी ने एडमिशन नहीं कराया। एडमिशन नहीं होने पर जब पीड़िता ने अपने रुपये वापस मांगे तो मुन्नालाल जानमाल की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में पीड़िता रुक्मिणी यादव की तहरीर पर आरोपी मुन्नालाल यादव निवासी भेड़िहारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed