{"_id":"6ac800db747b4b15c607b514","slug":"a-woman-riding-a-bike-died-after-a-hoarding-fell-on-her-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-186684-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घटना के बाद जागा विभाग, सड़क से हटवाई गई होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घटना के बाद जागा विभाग, सड़क से हटवाई गई होर्डिंग
विज्ञापन
परतावल। गोरखपुर-परतावल मार्ग पर बुधवार को तेज हवा के कारण रेस्टोरेंट का प्रचार बोर्ड बाइक सवार महिला के ऊपर गिरने से हुई मौत के बाद विभाग की नींद टूटी। हादसे के बाद सड़क के बीच लगे प्रचार बोर्ड को हटवा दिया गया। बोर्ड की चपेट में आने से लक्ष्मीपुर जरलहिया निवासिनी सुभावती (56) की मौत हो गई थी।
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जरलहिया निवासिनी सुभावती हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं और उनका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था। बुधवार को वह बेटे के साथ नियमित जांच के लिए मेडिकल कॉलेज गई थीं। इलाज कराने के बाद वह बाइक से बेटे के साथ घर लौट रही थीं।
गोरखपुर-परतावल मार्ग पर एक रेस्टोरेंट के सामने पहुंचते ही सड़क के बीच लगा रेस्टोरेंट का प्रचार बोर्ड तेज हवा के कारण अचानक बाइक पर गिर गया। बोर्ड की चपेट में आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी सुभावती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी परतावल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क किनारे और बीच में लगे ऐसे प्रचार बोर्डों को लेकर सवाल उठने लगे। इसके बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए सड़क से होर्डिंग हटवा दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि पहले ही सड़क पर लगे खतरनाक बोर्ड को हटवा दिया गया होता तो हादसा नहीं होता। स्टेट हाईवे के केयर टेकर अमित चौधरी ने बताया कि सड़क पर अवैध रूप से लगाई गई होर्डिंग को हटवाया जा रहा है।