फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A vehicle carrying a corpse waited in line for two hours, but the pump attendants didn't budge, and a passerby gave them fuel.

Maharajganj News: दो घंटे लाइन में लगा रहा शव लदा वाहन, पंपकर्मी नहीं पसीजे, राहगीर ने दिया तेल

Sat, 02 May 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
A vehicle carrying a corpse waited in line for two hours, but the pump attendants didn't budge, and a passerby gave them fuel.
निचलौल चिऊटहां मार्ग पर पेट्रोल पंप का मामला
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने अपने वाहन से निकालकर दिया तेल

निचलौल। क्षेत्र के निचलौल-चिऊटहां मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक पिकअप शव लादे हुए ईंधन के लिए दो घंटे तक लाइन में लगा रहा। इसके बाद पंपकर्मियों ने तेल खत्म होने की बात कहकर पंप बंद कर दिया। परिजनों ने हंगामा किया तो मौजूद अन्य लोग भी इस संवेदनहीनता पर अवाक रह गए। इसके बाद एक व्यक्ति ने अपने वाहन से तेल निकालकर पिकअप को दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।
वायरल वीडियो के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के सिधावे निवासी सर्वेश कसौधन की बीते बुधवार को मृत्यु हो गई। परिजनों द्वारा उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में वाहन में तेल खत्म होने पर निचलौल चिऊटहां मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी रोकी गई। बताया जा रहा है कि चालक ने करीब दो घंटे तक लाइन में लगकर ईंधन लेने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद उसे ईंधन नहीं मिल सका। पंप कर्मियों ने तेल समाप्त होने की बात कहकर पंप बंद कर दिया। इस दौरान पिकअप पर शव रखा रहा और परिजन असहाय नजर आए। पेट्रोल पंप पर इस दुर्व्यवस्था का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली। काफी देर बाद एक शख्स ने अपने वाहन से ईंधन निकालकर दिया तो पिकअप दाह संस्कार के लिए आगे बढ़ी। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। जांच किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed