फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A trolley loaded with gravel overturned uncontrollably, injuring four people including the driver.

Maharajganj News: गिट्टी लदा ट्राला अनियंत्रित होकर पलटा, चालक समेत चार घायल

Fri, 29 May 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
A trolley loaded with gravel overturned uncontrollably, injuring four people including the driver.
ग्राम राजपुर के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन

कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर के पास बृहस्पतिवार को दोपहर में एक गिट्टी लदा एक ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने राहत कार्य में जुटकर घायलों को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, गिट्टी लदा ट्राला मैनहवा की तरफ जा रहा था। राजपुर गांव के समीप चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्राला सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक सहित ट्राला पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में ग्राम करमैनी थाना मेंहदावल निवासी गुरुचरण, राकेश निवासी ग्राम मटियरवा थाना निचलौल, गुलाबचंद निवासी ग्राम लब्दहा थाना कोल्हुई व राजकुमार निवासी ग्राम करमैनी घाट थाना कैंपियरगंज बताए गए हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन भिजवाया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर भेज दिया। दुर्घटना के चलते कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में एसओ कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed