फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A tree fell on the main road due to the storm and rain, traffic was halted for hours.

Maharajganj News: आंधी-बारिश से मुख्य मार्ग पर गिरा पाकड़ का पेड़, घंटों ठप रहा यातायात

Tue, 09 Jun 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
A tree fell on the main road due to the storm and rain, traffic was halted for hours.
गजरही में आंधी और बारिश के दौरान टूटा पेड़ ।
निचलौल-महराजगंज मुख्य मार्ग पर लगा लंबा जाम
विज्ञापन

पुलिस और ग्रामीणों की मशक्कत के बाद बहाल हुआ आवागमन
महराजगंज। पूरे दिन लोग धूप की तपिश से बेहाल लोगों को सोमवार की शाम करीब चार बजे बारिश के बाद राहत मिली। इस दौरान कुछ इलाकों में आंधी और बारिश से बिजली के खंभे, पेज और तार टूटकर गिरने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। सिंदुरिया-महराजगंज मार्ग और अड्डा बाजार के गजरही में सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया। काफी मशक्कत के बाद आवागमन बहाल हो सका।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, सोमवार की शाम अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सिंदुरिया-महराजगंज मुख्य मार्ग पर पतरेंगवा टोला शीतलापुर के समीप एक पाकड़ का पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे निचलौल-महराजगंज मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मार्ग जाम होने से राहगीरों, व्यापारियों तथा स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सिंदुरिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल पेड़ हटाने का अभियान शुरू कराया। पेड़ काफी विशाल होने के कारण उसे काटकर हटाने में काफी समय लगा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से पेड़ हटाया जा सका, जिसके पश्चात यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ। आंधी के कारण क्षेत्र के कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की भी सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ विशाल शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों के सहयोग से सड़क पर गिरे पाकड़ के पेड़ को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु करा दिया गया है। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
20 मिनट में पांच पोल और तार हो गए जमींदोज
अड्डा बाजार। सोमवार को शाम को आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि क्षेत्र में तमाम पेड़, बिजली के पोल तार गिर गए। इतना ही नहीं कई जगहों पर कटरैन भी उड़ गए। बताया गया कि 20 मिनट की आंधी के दौरान गजरही में लगे ट्रांसफाॅर्मर के साथ बिजली के पांच पोल और तार जमीन पर गिर गए हैं। इसके अलावा गांव में कई पोल क्षतिग्रस्त हो गए। प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क के दोनों तरफ के पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे रास्ता जाम हो गया। ग्रामीणों ने अथक परिश्रम करके टहनियां, डाल आदि काटकर हटाया। करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुल सका।
संपतिहा के वीरेंद्र उसी स्कूल के पास सड़क के किनारे ई-रिक्शा खड़ा करके एक दुकान में बैठे थे। आंधी में ई-रिक्शा सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरा। इसके अलावा दुर्गेश यादव, कृष्ण नारायण दुबे, मक्खन गुप्ता, हरीश कुमार श्रीवास्तव, झिन्ने यादव, भानमती देवी, राजमन यादव मनोज कुमार सिंह आदि के आम, सागौन, नीम, जामुन, सेमर आदि के कुल दो दर्जन से अधिक पेड़ गिर गए। नुरहोदा, सुरेश, सुक्खू, जितेंद्र के मकान के कटरैन उड़ जाने से घर में रखे सभी सामान भींग गए। भैसहिया पाठक चौराहा पर पोल पर लगा ट्रांसफार्मर गिर गया। अवर अभियंता शशिकांत वर्मा ने बताया कि हाइडिल की ईमेल लाइन ही खराब हो गई है। क्षेत्र में तार पोल के हुए नुकसान आकलन किया जा रहा है। संवाद

तेज आंधी तूफान में मकान पर गिरा पीपल का पेड़
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव करैलिया में सोमवार की शाम लगभग चार बजे आई तेज आंधी तूफान से नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव करैलिया में इंद्रमन यादव के घर पर एक पुराना पीपल का पेड़ गिर गया जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घर में बंधी एक भैंस घायल हो गई। पीपल गिरता देख परिवार के लोगों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। अफरा-तफरी का माहौल हो गया शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण जुट गए। गनीमत रहा कि कोई घायल नहीं हुआ। पीपल का पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया छत में दरारें पड़ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed