{"_id":"6838b12b2e41b383240e3db7","slug":"a-three-member-team-will-investigate-the-allegations-against-the-sub-registrar-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-150421-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: उपनिबंधक पर लगे आरोपों की जांच करेगी तीन सदस्यीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: उपनिबंधक पर लगे आरोपों की जांच करेगी तीन सदस्यीय टीम
Fri, 30 May 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 30 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। उपनिबंधक पर भ्रष्टाचार, धनउगाही एवं दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा नौतनवा तहसील में अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला तहसील परिसर में अनशन पर बैठे हैं। इसे संज्ञान लेते हुए सहायक महानिरीक्षक निबंधन आलोक शुक्ला ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी। एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं अधिवक्ता के अनशन के 16वें दिन जिपंस रहमतुल्लाह और पूर्व जिपंस सुरेश चंद साहनी ने भी पत्र जारी कर अपना समर्थन दिया।
एआईजी आलोक शुक्ला ने बताया कि अधिवक्ता की ओर से उप निबंधक पर लगाए जा रहे अनियमितता व अन्य आरोपों की जांच के दृष्टिगत उपनिबंधक फरेंदा सुशील कुमार के नेतृत्व में उपनिबंधक सदर कमलेश चंद्र वर्मा एवं उपनिबंधक निचलौल संदीप कुमार चौहान की संयुक्त टीम गठित की गई है। जांच कर अपनी आख्या रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।