{"_id":"6994d172227b2f399c0d7226","slug":"a-three-member-inquiry-committee-has-been-constituted-to-investigate-the-cow-bone-case-and-submit-its-report-within-three-days-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-171848-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गोवंश अस्थि प्रकरण में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित, तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गोवंश अस्थि प्रकरण में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित, तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश
विज्ञापन
जांच उपरांत दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी
सक्सेना चौक पर गोवंश अस्थि रखकर किए गए प्रदर्शन के प्रकरण को प्रशासन ने गंभीरता से लिया
महराजगंज। सक्सेना चौक पर गोवंश की अस्थियां रखकर किए गए प्रदर्शन के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जांच समिति गठित कर दी है। तीन सदस्यीय जांच टीम में अपर जिलाधिकारी (वि/रा), अपर पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी शामिल हैं।
समिति को निर्देशित किया गया है कि संपूर्ण प्रकरण की गहन जांच कर तीन दिन के अंदर अपनी आख्या प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला विकास अधिकारी/प्रभारी खंड विकास अधिकारी सदर ने अवगत कराया है कि गोआश्रय स्थल अहमदपुर हड़हवा में वर्तमान में कुल 123 गोवंश संरक्षित हैं। आज नगर पालिका परिषद के वाहन से 07 निराश्रित गोवंश दोपहर 12:30 बजे यहां लाए गए, इनमें एक बछड़े की स्थिति गंभीर थी। उपचार के दौरान अपराह्न 1:30 बजे उक्त बछड़े की मौत हो गई। पशु चिकित्सकीय पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बछड़े की मौत का कारण पेट में अत्यधिक प्लास्टिक पाए जाने से उत्पन्न टिम्पेनाइटिस (पेट का फूलना) रहा।
बीडीओ सदर भोला नाथ कन्नौजिया ने बताया कि सचिव ने अवगत कराया कि घटना के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने गोशाला परिसर में प्रदर्शन किया और मृत गोवंश के शव को जबरन कब्जे में लेने का प्रयास भी किया। इसके बाद सुनियोजित षड्यंत्र के तहत शासन-प्रशासन की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से अन्य स्थल से अस्थियां एकत्र कर उन्हें गोशाला से प्राप्त दर्शाते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया। इस संबंध में संबंधित सचिव द्वारा तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
प्रभारी खंड विकास अधिकारी ने दोनों गोआश्रय का स्थलीय निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में गोआश्रय स्थल अहमदपुर हड़हवा में 50 कुंतल भूसा, 12 कुंतल चोकर, छह कुंतल पशु आहार, एक एकड़ बरसीम (हरा चारा), तीन कुंतल साइलेज और 3.5 कुंतल चूना सहित आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाए गए। इसी प्रकार गोआश्रय स्थल चेहरी में कुल 535 गोवंश संरक्षित पाए गए। यहां 880 किलोग्राम चोकर, 650 किलोग्राम पशु आहार, 100 किलोग्राम साइलेज और 3,500 किलोग्राम भूसा उपलब्ध पाया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयासों को गंभीरता से लिया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद तथ्य सार्वजनिक किए जाएंगे और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।