फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A team of volunteers leaves for Kathmandu with relief supplies.

Maharajganj News: राहत सामग्री लेकर स्वयंसेवकों का दल काठमांडो रवाना

Mon, 31 Aug 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
A team of volunteers leaves for Kathmandu with relief supplies.
सोनौली। नेपाल में जलप्रलय के बाद जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। आपदा की इस घड़ी में भारत ने एक बार फिर नेपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। भारत सरकार के साथ-साथ विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं एवं सामाजिक संगठन भी पीड़ितों तक राहत पहुंचाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर हरिद्वार से पहुंचे स्वयंसेवकों का एक दल दो ट्रकों में राहत सामग्री लेकर सोनौली सीमा से सड़क मार्ग के जरिए काठमांडो के लिए रवाना हुआ। राहत सामग्री में टेंट, कपड़े, बर्तन, दवाइयां सहित रोजमर्रा की जरूरत की अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। यह सामग्री नेपाल के जलप्रलय प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

नेपाल रवाना होने से पहले स्वयंसेवक मंगल सिंह गढ़वाल और दिनेश चंद मैखुरी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सिर्फ सांस्कृतिक संबंध ही नहीं बल्कि रोटी-बेटी और भाईचारे का सदियों पुराना अटूट रिश्ता है। ऐसे में नेपाल में आई इस भयावह प्राकृतिक त्रासदी के समय वहां के लोगों की सहायता करना हम सभी का मानवीय दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के इस कहर ने नेपाल के कई परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया है। प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना और सेवा भाव के साथ स्वयंसेवकों का दल राहत सामग्री लेकर रवाना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed