फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A team has been formed to investigate the hospital operating under the guise of a drug store.

Maharajganj News: दवा दुकान की आड़ में अस्पताल की जांच के लिए टीम का गठन

Fri, 26 Dec 2025 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
A team has been formed to investigate the hospital operating under the guise of a drug store.
महराजगंज। मेडिकल स्टोर की आड़ में अस्पताल चलाने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। 25 दिसंबर को अमर उजाला में छपी खबर “मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अस्पताल” का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देश पर सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि पूरे मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति में प्राइवेट अस्पताल एवं झोलाछाप, पैथोलॉजी के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ. वीरेंद्र कुमार आर्या, डिप्टी सीएमओ नीरज कुमार कन्नौजिया व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रतनपुर के अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र कुमार को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने जांच समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह पूरे मामले की निष्पक्ष और गंभीरता से जांच करें। उन्होंने जांच समिति को निर्देशित किया है कि नौतनवा तहसील क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में बिना पंजीकरण संचालित अवैध अस्पतालों, अवैध क्लिनिक सेंटरों और गैर-मान्यता प्राप्त पैथोलॉजी सेंटरों की विस्तृत जांच की जाए। जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाए, वहां तत्काल प्रभाव से ऐसे प्रतिष्ठानों को बंद कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed