फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A team conducted an investigation following a complaint regarding irregularities in MGNREGA work.

Maharajganj News: मनरेगा कार्य में अनियमितता की शिकायत पर टीम ने की जांच

Tue, 16 Jun 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
A team conducted an investigation following a complaint regarding irregularities in MGNREGA work.
श्रमिकों की उपस्थिति तथा संबंधित अभिलेखों का भी किया सत्यापन
विज्ञापन

परतावल। विकास खंड के लखिमा-पिपराइच मार्ग से मुराली चौराहा तक सड़क की दोनों पटरियों पर मनरेगा योजना के तहत कराए गए मिट्टी कार्य की सोमवार को विस्तृत जांच की गई। इस कार्य में अनियमितता की शिकायत के बाद जांच टीम ने मौके पर जाकर कार्य की गुणवत्ता, श्रमिकों की उपस्थिति तथा संबंधित अभिलेखों का सत्यापन किया।
जानकारी के अनुसार, उक्त कार्य को लेकर कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है तथा आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया है। शिकायत के आधार पर विभागीय अधिकारियों की टीम ने स्थल का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच की।
विज्ञापन

जांच टीम में शामिल एपीओ उत्कर्ष कुमार और ब्लॉक तकनीकी सहायक अजय कुमार ने कार्यस्थल पर जाकर सड़क के दोनों किनारों पर कराए गए मिट्टी कार्य का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान कार्य की गुणवत्ता, मिट्टी भराई की स्थिति तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए गए कार्य का अवलोकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने संबंधित अभिलेखों की भी जांच की और कार्य के लिए जारी मस्टररोल के आधार पर श्रमिकों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान श्रमिकों ने बताया कि उन्होंने स्वयं उक्त कार्य में मजदूरी की है। टीम ने श्रमिकों के बयान दर्ज कर उसका अभिलेखों से मिलान किया। इसके अतिरिक्त रोजगार सेवक ने भी कार्य से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए। निरीक्षण के दौरान मनरेगा कार्य के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण-पत्र की भी जांच की गई।

रोजगार सेवक ने लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी अनापत्ति प्रमाण-पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसकी टीम ने पुष्टि की। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान मौके पर कार्य कराया जाना पाया गया तथा संबंधित विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र भी प्राप्त है। एपीओ उत्कर्ष ने बताया कि प्रारंभिक निरीक्षण में कार्यस्थल पर मिट्टी कार्य मौजूद मिला और अभिलेखों में दर्ज तथ्यों का मिलान भी किया गया है। जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed