फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A symbolic copy of the agreement with America was burnt.

Maharajganj News: अमेरिका के साथ हुए समझौते की प्रतीकात्मक प्रति जलाई

Tue, 03 Mar 2026 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
A symbolic copy of the agreement with America was burnt.
होश में नहीं आई सरकार तो निर्णायक लड़ाई को बाध्य होगा पूर्वांचल किसान यूनियन
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ जुलूस निकाल कार्यकर्ताओं ने जमकर निकाली भड़ास
नौतनवा। पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह के नेतृत्व में सोमवार की दोपहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके आवास से जुलूस निकलकर कस्बे के गांधी चौक पर पहुंचे। यहां पर लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अमेरिका के साथ हुए समझौते की प्रतीकात्मक प्रति जलाकर आक्रोश व्यक्त किया।
पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के दबाव में आकर अमेरिका के साथ जो समझौता किया है वह जनता और विशेषकर किसानों के हित में बिल्कुल भी नहीं है। उसे तत्काल प्रभाव से रद्द कराने के लिए आज पूरे देश में किसान यूनियनों द्वारा अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तानाशाही के बल पर यह सरकार चलाई जा रही है जिसका खामियाजा आमजनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने मांग किया कि अमेरिका के साथ हुए समझौता को रद्द किया जाए, गन्ना केंद्रों पर क्रय केंद्र से मिल तक की ढुलाई का जो भाड़ा लिया जा रहा है उसे समाप्त किया जाए और स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू की जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि पूर्वांचल किसान यूनियन किसानों के साथ अत्याचार और सरकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि जल्द सरकार होश में नहीं आई और मांगों पर अमल नहीं किया तो प्रदेश के समस्त किसान यूनियन लखनऊ में एक साथ बैठक कर निर्णायक आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में कुणाल सिंह, संजय सिंह, अकबर, मुन्नू श्रीवास्तव, दृघनारायण, बबलू चौधरी, पप्पू खान, गोरख प्रजापति, रामवृक्ष राही, महेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed