{"_id":"682c9f0eee2fc6151f0ead53","slug":"a-student-was-duped-of-rs-29000-by-luring-her-with-a-lottery-of-rs-2-lakh-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-149652-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो लाख की लाॅटरी का लालच देकर छात्रा से 29 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो लाख की लाॅटरी का लालच देकर छात्रा से 29 हजार की ठगी
Tue, 20 May 2025 08:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 20 May 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को जालसाजों ने दो लाख की लाॅटरी लगने का झांसा देकर 29 हजार रुपये की ठगी कर ली। मंगलवार को छात्रा की मां ने कोल्हुई पुलिस और साइबर क्राइम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, बडिहारी टोला नौडिहवा की 10वीं की छात्रा को 16 मई को एक युवक ने फोन करके दो लाख की लाॅटरी लगने का लालच दिया। रकम पाने के लिए रजिस्ट्रेशन के नाम पर पहले दो हजार, फिर कई बार में अलग-अलग चार्ज बताकर 29 हजार रुपये भेजने को कहा। छात्रा ने अपने एकाउंट से दो लाख रुपये की लालच में आकर युवक के खाते में 29 हजार रुपये भेज दी।
पैसा भेजने के थोड़ी देर बाद छात्रा ने जब लॉटरी का पैसा मांगा तो युवक ने उसे धमकाते हुए कहा और 50 हजार रुपये और भेजो, तब लॉटरी के पैसे मिलेंगे। इसे सुनकर छात्रा सन्न रह गई और यह सारी बातें अपनी मां को बताई। इस संबंध में छात्रा की मां ने कोल्हुई पुलिस और साइबर सेल को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद