फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A state-of-the-art railway station will be built near KMC Medical College.

Maharajganj News: केएमसी मेडिकल कॉलेज के पास बनेगा अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन

Fri, 02 Jan 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A state-of-the-art railway station will be built near KMC Medical College.
तीन पैसेंजर प्लेटफार्म और मालवाहक गाड़ियों के लिए एक अलग प्लेटफार्म बनाया जाएगा
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रासिंग के लिए पांच लाइनें बिछाई जाएंगी
स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए तीन पैसेंजर प्लेटफार्म बनाए जाएंगे
महराजगंज। केएमसी मेडिकल कॉलेज के पास बड़ा और अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। प्रस्तावित रेलवे स्टेशन को आधुनिक मानकों और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा। स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए तीन पैसेंजर प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन परिसर से एक साथ कई ट्रेनों का ठहराव और संचालन संभव हो सकेगा।
जानकारी के अनुसार, जिले में नई रेल लाइन का निर्माण घुघली से महराजगंज वाया आनन्दनगर तक 52.70 किमी प्रस्तावित है। रेल लाइन का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण फेज में घुघुली से महराजगंज 24.8 किमी में रेल लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। जिला मुख्यालय से सटे केएमसी मेडिकल कॉलेज के पास बड़ा आधुनिक रेलवे का स्टेशन बनाया जाएगा। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए तीन पैसेंजर प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। इसके अलावा स्टेशन परिसर में मालवाहक गाड़ियों के लिए एक अलग प्लेटफार्म बनाया जाएगा। इससे मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। अलग मालवाहक प्लेटफार्म होने से कृषि उपज, खाद्यान्न, उर्वरक, निर्माण सामग्री और अन्य औद्योगिक सामानों का परिवहन तेजी से किया जा सकेगा। इससे किसानों, व्यापारियों और उद्यमियों को अपने उत्पाद बड़े बाजारों तक पहुंचाने में आसानी होगी। जनपद में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी।
विज्ञापन

वहीं, रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रासिंग के लिए पांच लाइनें बिछाई जाएंगी। रेलवे स्टेशन परिसर को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यात्रियों के लिए विशाल प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, आरक्षण सुविधा, डिजिटल सूचना बोर्ड, स्वच्छ पेयजल, आधुनिक शौचालय, पार्किंग स्थल और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही रेलवे स्टेशन के पास सुरक्षा के दृष्टि से आरपीएफ सुरक्षा कर्मियों के लिए अलग से सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी की जाएगी। स्टेशन को डिजिटल तकनीक से जोड़ते हुए यात्रियों को ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सृजित होंगे रोजगार के नए अवसर
रेलवे स्टेशन के आसपास व्यवसायिक गतिविधियों में भी तेजी आने से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का मानना है कि परियोजना के पूरा होने से महराजगंज का सामाजिक और आर्थिक विकास तेज होगा। बेहतर रेल संपर्क होने से शिक्षा, व्यापार, पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे। रेल सुविधा के विस्तार से जिले की पहचान एक उभरते हुए केंद्र के रूप में होगी और महराजगंज विकास की मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जुड़ जाएगा।
रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के सेक्शन इंजीनियर अजय कुमार ने बताया कि काम तेजी से किया जा रहा है। सर्वे कार्य पूरी पारदर्शिता से हो रहा है। किसी प्रकार का भ्रम या विवाद उत्पन्न न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

कोट
जिला मुख्यालय से विशेष रेल लाइन जुड़ने से व्यापारिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। अब खाद, बीज और अन्य जरूरी सामग्रियों की खरीदारी के लिए बड़े शहरों में निजी वाहनों से जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे की मालवाहक ट्रेनों से सामान मंगाना आसान होगा।


-राजेश मौर्य, मथुरा नगर

---------------

बिहार और पड़ोसी देश नेपाल से व्यापार करना सुगम हो जाएगा। इससे व्यापारिक लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा और महराजगंज विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। नए रूट के विकसित होने से पूर्वोत्तर रेलवे को एक नया बाईपास भी प्राप्त होगा।

-राधेश्याम, सेमराडाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed