फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A sharp rise in the price of spices

Maharajganj News: मसालों के दाम में भारी उछाल

Thu, 30 Oct 2025 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
A sharp rise in the price of spices
महराजगंज। भारत-पाकिस्तान के संबंध खराब होने से खाने का असर खाने के स्वाद को प्रभावित कर रहा है। नवंबर में शुरू हो रहे सहालग के दौरान मेजबानों को खाने के लिए अधिक खर्च करना पड़ेगा। पाकिस्तान से मसालों की आयात-निर्यात बंद होने के कारण मसालों के रेट में 10-15 फीसदी का उछाल आया है। छोटी इलायची से लेकर जीरा तक के दाम महंगे हो गए हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों के मुताबिक पिछले जनवरी 2025 की तुलना में अक्तूबर में 10 से 15 फीसदी तक दाम बढ़े हैं। बाजार में अफगानिस्तान और नेपाल के मसाले बिक रहे हैं।
सूखे मेवे व खड़े मसालों के थोक कारोबारी मनीष निगम के मुताबिक, हरी इलायची, बड़ी इलायची और जावित्री के दाम सबसे ज्यादा बढ़े हैं। थोक मंडी में गरम मसालों से लेकर सूखे मेवे की कीमतों में 10 से 15 फीसदी बढ़त हुई है। मेवा व खड़े मसाले के कारोबार से जुड़े विनय कुमार ने बताया कि छुहारा, पिस्ता, अखरोट, मुनक्का पहले पाकिस्तान से भी आता था लेकिन अब सिर्फ अफगानिस्तान आ रहा है। शादियों का सीजन नजदीक आने से इनकी मांग बढ़ रही है लेकिन आपूर्ति मांग अनुरूप नहीं है। ऐसे में मसालों के रेट में वृद्धि करना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed