{"_id":"6941bc9fde0be1e298053214","slug":"a-rape-accused-lodged-in-the-district-jail-died-due-to-deteriorating-health-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-166879-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिला कारागार में निरुद्ध दुष्कर्म आरोपी की तबीयत बिगड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिला कारागार में निरुद्ध दुष्कर्म आरोपी की तबीयत बिगड़ने से मौत
विज्ञापन
मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
नौतनवा थाना क्षेत्र के सेमरहवा निवासी हरिवंश (42) के रूप में हुई मृतक की पहचान
महराजगंज। जिला कारागार में निरुद्ध दुष्कर्म के एक आरोपी की मंगलवार सुबह तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मृतक की पहचान हरिवंश (42) निवासी सेमरहवा, थाना नौतनवा क्षेत्र के रूप में हुई है।
जेल अधीक्षक बीके गौतम के अनुसार, हरिवंश को छह दिसंबर को दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार कर जिला कारागार में निरुद्ध किया गया था। जेल में रहते हुए उसकी तबीयत 12 दिसंबर को अचानक खराब हो गई थी। पेट में तेज दर्द की शिकायत पर जिला कारागार स्थित अस्पताल में उसका इलाज शुरू कराया गया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बावजूद उसकी हालत में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ। इसके बाद जेल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को सूचित करते हुए बंदी को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में डॉक्टरों के एक पैनल की ओर से उसकी जांच की गई। जांच के दौरान पेट का अल्ट्रासाउंड कराया गया। रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकों ने आवश्यक दवाएं लिखीं।
डॉक्टरों की सलाह के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराई गईं और आगे का इलाज जिला कारागार में स्थित अस्पताल में किया जा रहा था। इलाज के दौरान कुछ समय के लिए उसकी हालत स्थिर बताई जा रही थी लेकिन मंगलवार सुबह अचानक फिर से उसकी तबीयत बिगड़ गई। पेट दर्द के साथ अन्य गंभीर लक्षण सामने आने पर जेल प्रशासन और अस्पताल प्रशासन की निगरानी में उसे दोबारा जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, मृतक के परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गई।