फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A pollution certificate will not be issued if the mobile number on the vehicle registration certificate is not updated.

Maharajganj News: वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र पर अपडेट मोबाइल नंबर नहीं तो जारी नहीं होगा प्रदूषण प्रमाण पत्र

Sun, 06 Sep 2026 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
A pollution certificate will not be issued if the mobile number on the vehicle registration certificate is not updated.
प्रदूषण प्रपत्र जारी करने के लिए अब ओटीपी सत्यापन जरूरी
विज्ञापन

ऑनलाइन सुविधा के बाद भी कई नंबर गलत
महराजगंज। वाहन के आरसी के प्रपत्र पर अगर गलत मोबाइल नंबर दर्ज है तो वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं जारी होगा। एआरटीओ कार्यालय की तरफ से प्रदूषण प्रपत्र के लिए अब ओटीपी आधारित व्यवस्था को लागू कर दिया गया है।
जिले में पंजीकृत लगभग दो हजार आरसी (वाहन प्रमाणपत्र) पर गलत मोबाइल नंबर अंकित होने के चलते विभाग की तरफ से जुर्माना या नोटिस इत्यादि वाहन मालिकों को भेजने में असुविधा का सामना करना पड़ता है। साथ ही समय पर जुर्माना इत्यादि की जानकारी न होने की दशा में वाहन स्वामियों को अतिरिक्त शुल्क जमा करना पड़ता। एआरटीओ ने बताया कि आरसी पेपर पर जिनके मोबाइल नंबर गलत अंकित हैं वह ऑनलाइन परिवर्तन करा सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें नंबर अपडेट
वाहन आरसी (पंजीकरण प्रपत्र) पर ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। आधिकारिक परिवहन सेवा (परिवहन सेवा) पोर्टल पर वाहन विवरण दर्ज करें। इसके बाद गाड़ी का नामांकन नंबर (वाहन नंबर), चेसिस नंबर (चेसिस नंबर-पूरा) और इंजन नंबर अंकित करें। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरसी की डिजिटल प्रति प्रदर्शित होगी। मोबाइल नंबर अपडेट करने के बाद सेव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रदूषण सर्टिफिकेट के लिए अपडेट मोबाइल नंबर जरूरी है। जिनके मोबाइल नंबर गलत हों वह ऑनलाइन कर सुधार सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed