{"_id":"63c8f30a6a1a924264175479","slug":"a-person-was-bled-by-attacking-with-a-rod-maharajganj-news-c-7-1-gkp1001-31935-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रॉड से हमला कर एक व्यक्ति को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रॉड से हमला कर एक व्यक्ति को किया लहूलुहान
Thu, 19 Jan 2023 01:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 19 Jan 2023 01:16 PM IST
विज्ञापन
शहर के लोहिया वार्ड में बुधवार शाम करीब पांच बजे मामूली बात को लेकर कुछ मनबढ़ों ने गोलबंद होकर एक व्यक्ति पर रॉड से हमला कर दिया। मनबढ़ों ने व्यक्ति की पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। घटना की जानकारी पाकर परिजन पहुंचे, तो आरोपी फरार हो गए। घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, शहर के लोहिया वार्ड निवासी अजय कांदू (50) के बेटे राहुल की बृहस्पतिवार को बरात जानी थी। घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा है। कुछ लोग रास्ते में कुर्सियां लगाकर बैठ गए थे, जिन्हें हटने के लिए अजय ने कहा। इससे आक्रोशित मनबढ़ों ने रॉड से हमला कर अजय को लहूलुहान कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल व्यक्ति का इलाज परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।