फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   a person died in dj despute

Maharajganj News: डीजे बजाने के दौरान हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत

Thu, 30 Mar 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 30 Mar 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
a person died in dj despute
चार आरोपियों का चालान, गांव की प्रत्येक हलचल पर पुलिस की नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खास में मार्च में डीजे बजाने को लेकर मारपीट में घायल एक वृद्ध की बुधवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों का चालान कर दिया। गांव में प्रत्येक हलचल पर पुलिस की नजर है।
भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खास में बीते 18 मार्च को डीजे बजाने को लेकर अली हुसैन व लायक अली के बीच विवाद हो गया। लायक अली के घर डीजे बजाया जा रहा था। जिसे अली हुसैन ने बंद करने के लिए कहा। उनकी बात को अनसुना कर आवाज तेज कर दी गई। काफी देर तक डीजे बंद नहीं हुआ तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में अली हुसैन (45), उनकी पत्नी तशरीकुन निशा (43), सज्जाद (60), अकरम (28) घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सज्जाद का लखनऊ में इलाज चल रहा था। मंगलवार की शाम को इलाज कराकर सज्जाद आए और बुधवार भोर में लगभग दो बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सदर अजय सिंह चौहान ने पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंच कर स्थिति के बारे में जानकारी ली। सज्जाद के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सुनील राय ने बताया कि लायक अली, एजाजुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वसीम व मैनुद्दीन को दोपहर में गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत करते हुए चालान कर दिया गया है। गांव में प्रत्येक हलचल पर नजर रखी जा रही है। माहौल शांतिपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजे बजने पर पहले भी हो चुके हैं बवाल
महराजगंज। जिले में डीजे बजने पर पहले भी बवाल हो चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस गंभीर नहीं हो रही है। डीजे की तेज आवाज से परेशान लोग मारपीट कर लेते हैं।
20 मार्च 2022 को जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहरवालिया कला में होली पर्व पर डीजे बजाया जा रहा था। इसका कुछ लोगों ने विरोध किया। इसे लेकर मामले ने तूल पकड़ लिया और देखते ही दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दो पक्षों में मारपीट, 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
19 फरवरी 2023 को निचलौल थाना क्षेत्र के ओबरी गांव में विवाह समारोह में वर और वधू पक्ष के लोगों के बीच डीजे को लेकर विवाद हो गया था। वर पक्ष के 12 लोग गंभीर घायल हो गए थे। निचलौल पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। दो साल में डीजे बजने की इन दोनों घटनाओं से पुलिस ने सबक नहीं लिया। इससे एक बार फिर डीजे बजना एक व्यक्ति के लिए काल बन गया। लोगों का कहना है कि डीजे की तेज आवाज से समस्या होती है।
कोट
कानों के लिए 60 डेसिबल तक की आवाज सामान्य होती है। इससे अधिक आवाज कान की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। कान का परदा बेहद नाजुक होता है। तेज आवाज वह बर्दाश्त नहीं कर सकता। खासतौर पर बच्चों में ज्यादा समस्या हो सकती है। हृदय रोगियों को काफी समस्या होती है।

-डॉ. डीके कुशवाहा, केएमसी डिजिटल अस्पताल

डीजे बजने पर नहीं लग पा रही पाबंदी
समय-समय पर पुलिस विभाग की ओर से त्योहारों पर डीजे नहीं बजाने को लेकर जागरूक करने के साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी जाती है। ज्यादातर स्थानों पर नियम का पालन तो लोग करते हैं। लेकिन कुछ स्थानों पर मनमानी होने के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसी घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बन जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed