फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A penalty of 75,000 is appearing at the customs office after the completion of the exit process.

Maharajganj News: एग्जिट प्रक्रिया पूरी करने के बाद भंसार कार्यालय पर दिख रही 75 हजार की पेनाल्टी

Wed, 29 Jul 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
A penalty of 75,000 is appearing at the customs office after the completion of the exit process.
एग्जिट प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी पेनाल्टी दिखाने का आरोप
विज्ञापन

सोनौली। भारत-नेपाल के बीच आने-जाने वाले टैक्सी चालक नेपाल भंसार कार्यालय की लापरवाही से परेशान हैं। नियमानुसार वाहन की एग्जिट प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी पेनाल्टी लगाए जाने से भारतीय टैक्सी चालक आक्रोशित हैं।
गोरखपुर निवासी टैक्सी चालक वीरेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि नेपाल के भैरहवा भंसार (कस्टम) कार्यालय की ऑनलाइन प्रणाली में गड़बड़ी के कारण उन्हें 75 हजार की पेनाल्टी का सामना करना पड़ा। जबकि उन्होंने हर बार नियमानुसार वाहन की एग्जिट प्रक्रिया पूरी कराई थी। वीरेंद्र यादव ने बताया कि उनकी टैक्सी भारत-नेपाल के बीच संचालित होती है।
विज्ञापन

3 जुलाई, 5 जुलाई और 21 जुलाई को यात्रियों को लेकर वे नेपाल गए थे और प्रत्येक बार लौटते समय वाहन की एग्जिट प्रक्रिया पूरी कराई थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जब वे भंसार कार्यालय की खिड़की नंबर 2 और 3 पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि सिस्टम में उनकी गाड़ी की एग्जिट दर्ज नहीं है। इसके चलते उनके वाहन पर 75 हजार की पेनाल्टी दिखाई जा रही है। कहा कि उन्होंने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि अधिकारियों ने उनके दस्तावेजों पर लगे स्टैंप को फर्जी बताकर उन्हें लौटा दिया। उनका आरोप है कि ऑनलाइन प्रणाली और रिकॉर्ड में गड़बड़ी का खामियाजा भारतीय वाहन चालकों और पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है। नेपाल प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सिस्टम में सुधार करने तथा गलत तरीके से दिखाई जा रही पेनाल्टी को समाप्त करने की मांग की है। इस सम्बंध में भंसार चीफ हरिहर पौडेल ने बताया कि चालक आया था। समस्या के संबंध में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed