{"_id":"6a1358cdaa90c60d7c05bef0","slug":"a-mother-of-four-fell-in-love-with-a-teenager-younger-than-her-son-maharajganj-news-c-7-1-gkp1004-1332126-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बेटे से भी पांच वर्ष छोटे किशोर पर आया चार बच्चों की मां का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बेटे से भी पांच वर्ष छोटे किशोर पर आया चार बच्चों की मां का दिल
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर रील लाइक करने से शुरू हुआ प्यार चढ़ा परवान, थाने तक पहुंचा मामला
महिला का दावा- दोनों ने एक कमरे में 15 फरवरी को कर ली थी शादी
महिला ने रविवार को किशोर पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए दिया था शिकायती पत्र
नौतनवा। स्थानीय थाने में रविवार को एक ऐसा मामला पहुंचा जिसे सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। गोरखपुर की रहने वाली 40 साल की एक महिला ने अपने बेटे से भी कम उम्र के 14 साल के किशोर पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया।
चार बच्चों की मां इस महिला ने यह भी दावा किया कि उसकी और किशोर की शादी हो चुकी है और अब वह उसी के साथ रहेगी। उसकी बात सुनने के बाद पुलिस ने किशोर के परिजनों को बुलाया। घंटों चले ड्रामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर समझौता करा दिया।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव का 14 साल का किशोर पिता के साथ चेन्नई में रहता था। करीब चार माह पहले इंस्टाग्राम से गोरखपुर जिले की 40 साल की एक महिला के संपर्क में आया। महिला की रील लाइक करने से उसकी पहचान हुई और धीरे-धीरे नजदीकी बढ़ती गई। महिला के चार बच्चे भी हैं, जिनमें सबसे बड़े बेटे की उम्र करीब 19 वर्ष है। महिला का दावा है कि फरवरी में किशोर चेन्नई से गोरखपुर आया और 15 फरवरी को दोनों ने सहमति से घर में ही शादी भी कर ली।
विज्ञापन
उधर, काफी तलाश के बाद किशोर की मां को उसके गोरखपुर में होने का पता चला तो उन्होंने किसी तरह उसे फरेंदा में अपने रिश्तेदार के यहां बुलवाया। इसके बाद महिला भी फरेंदा थाने पहुंच गई। वहां किसी तरह दोनों पक्षों में समझौता हुआ और किशोर अपने घर नौतनवा चला गया।
इसी बीच रविवार को महिला नौतनवा थाने पहुंच गई किशोर के साथ रहने की जिद करते हुए उसके खिलाफ शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने किशोर और उसकी मां को थाने पर बुलाया। यहां हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच दोनों ने आज से एक-दूसरे के संपर्क में न रहने की बात पर सुलह-समझौता कर लिया।
वर्जन
महिला ने किशोर पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया था। हालांकि बाद में आपसी सहमति से दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
-अभिषेक सिंह, थानाध्यक्ष, नौतनवा