{"_id":"6aeba01d3f63dcca6c061ed2","slug":"a-memorandum-addressed-to-the-chief-minister-was-submitted-to-naib-tehsildar-sudhanshu-kumar-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-188600-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फरेंदा। अधिवक्ताओं पर हो रहे जानलेवा हमलों और उनकी सुरक्षा की मांग को लेकर बुधवार को राजस्व बार एसोसिएशन फरेंदा के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल को प्रदेश में लागू कराने की मांग उठाई। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सुधांशु कुमार को सौंपा।
अधिवक्ताओं ने कस्बे के विष्णु मंदिर और आंबेडकर तिराहे तक भ्रमण कर नारेबाजी की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप कुमार श्रीवास्तव ने जालौन के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के अपहरण के बाद उनकी निर्मम हत्या किए जाने की घटना पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं पर लगातार जानलेवा हमले हो रहे हैं। इससे अधिवक्ता समाज में भय और असुरक्षा का माहौल है।
बार एसोसिएशन के मंत्री रविंद्र कुमार पासवान ने कहा कि अधिवक्ताओं की हत्या करने वाले आरोपितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही अधिवक्ताओं की जान-माल की सुरक्षा के लिए प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल लागू किया जाए।