{"_id":"698505bf9a54dfd01d09d938","slug":"a-married-man-with-a-child-went-to-marry-for-the-second-time-but-the-girls-side-held-him-hostage-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-170977-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शादीशुदा एक बच्चे का पिता पहुंच गया दूसरी शादी करने, लड़की पक्ष ने बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शादीशुदा एक बच्चे का पिता पहुंच गया दूसरी शादी करने, लड़की पक्ष ने बनाया बंधक
विज्ञापन
शादी से ठीक पहले लड़की पक्ष को पता चली दूल्हे की हकीकत तो किया शादी से किया इंकार
शादी की तैयारियों में खर्च रकम लौटाने तक नेपाल निवासी दूल्हे को नहीं छोड़ने की कही बात
ठूठीबारी। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात नेपाल से आई बरात में उस समय हंगामा मच गया जब पता चला कि दूल्हा पहले से शादीशुदा और एक बच्चे का पिता है। लड़की पक्ष ने शादी से इंकार करते हुए दूल्हे को बंधक बना लिया। लड़की पक्ष ने विवाह की तैयारियों में किए गए खर्च की रकम वापस नहीं मिलने तक दूल्हे को छोड़ने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार शाम तक दूल्हा लड़की के घर ही था।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात नेपाल के नवलपरासी जिले के सेमरी गांव से बरात ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव पहुंची थी। लड़की पक्ष ने बरातियों का स्वागत कर जलपान व भोजन कराया। शादी की रस्में शुरू होने से पहले ही किसी ने घरातियों को जानकारी दी कि दूल्हा पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है। यह सुनते ही लड़की पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने बरातियों को वापस भेज दिया, जबकि दूल्हे को रोक लिया। लड़की पक्ष ने शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग करते हुए दूल्हे के परिजनों से संपर्क किया।
दूल्हे के परिजन रकम की व्यवस्था के लिए नेपाल चले गए थे, लेकिन बृहस्पतिवार शाम तक वापस नहीं लौटे थे। बताया जा रहा है कि युवक ने करीब छह साल पहले अपने एक दोस्त की पत्नी से शादी कर ली थी। परिवार के विरोध के बाद वह पोखरा क्षेत्र में मकान बनाकर उसके साथ रहने लगा था। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।