{"_id":"5d963c348ebc3e012f281381","slug":"a-man-died-for-ulti-dast-maharajganj-news-gkp3241610163","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी-दस्त से एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी-दस्त से एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
उल्टी-दस्त से एक व्यक्ति की मौत
सिसवा बाजार। क्षेत्र के ग्राम सभा किशुन गौरी में उल्टी-दस्त की चपेट में आने से गुरुवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसे लेकर गांव के लोग सहमें हुए है कि कहीं संक्रामक रोग गांव में न फैल जाए। करीब एक सप्ताह पूर्व रंजना(35) की मौत भी उल्टी दस्त से हुई थी। अब गुरुवार को उसके पति सुरेंद्र की मौत उल्टी दस्त से हो गई।
लोगों का कहना है कि किशुर गौरी गांव के रहने वाले सुरेंद्र उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए। जिसे सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले जाया गया। हालत में सुधार होने पर परिजन उसे मंगलवार को घर लेकर आ गए। गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे सुरेन्द्र की हालत फिर बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे सिसवा पीएचसी पर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन सुरेन्द्र को लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही सुरेन्द्र की मौत हो गई।