फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   a headmaster molestated teacher

Maharajganj News: स्कूल में अध्यापिका को छेड़ता था प्रधानाध्यापक, केस दर्ज

Fri, 14 Apr 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 14 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
a headmaster molestated teacher
विरोध करने पर दुष्कर्म की धमकी दी, सहायक अध्यापिका की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक की दबंगई सामने आई है। प्रधानाध्यापक ने यहां पर तैनात सहायक अध्यापिका को धमकी देते हुए कहा कि आराम से मान जाओ, नहीं तो दुष्कर्म कर दूंगा। मामले में कोतवाली पुलिस पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ संबधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
अध्यापिका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह किराये के मकान में रहती हैं। क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। जहां पर 21 अगस्त 2018 को एक प्रधानाध्यापक निचलौल से स्थानांतरण कराकर विद्यालय पर आए। उसके बाद प्रधानाध्यापक उनको बुरी नीयत से देखने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच 27 अगस्त 2018 को 11 बजे प्रधानाध्यापक अपने कार्यालय में बुलाकर अश्लील हरकत करने लगे। इसका विरोध करने पर अभद्र शब्दों का प्रयोग करने लगे। इसके बाद से प्रधानाध्यापक ने कई बार अश्लील हरकत करने की कोशिश की। इसकी लिखित शिकायत फरवरी 2019 में खंड शिक्षा अधिकारी से की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से प्रधानाध्यापक की हौसला और बुलंद हो गया। उसके बाद से प्रधानाध्यापक बार-बार अश्लील हरकत करते हुए शोषण करने लगा। इतना ही नहीं, विरोध करने पर जान से मारने और दुष्कर्म करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाल रवि राय ने कहा कि आरोपी प्रधानाध्यापक पर केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed