फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A group of youths celebrating Holi clashed, one died

Maharajganj News: होली पर जश्न मना रहे युवकों की टोली में मारपीट, एक की मौत

Fri, 10 Mar 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 10 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
A group of youths celebrating Holi clashed, one died
मृतक दीपक का फाइल फोटो।
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा महम्मदा टोला घडबुडवां में होली का जश्न मना रहे युवकों की टोली में विवाद हो गया। अबीर लगाने को हुई मारपीट में दीपक चौधरी (18) की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। मामले में श्यामदेउरवा पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महम्मदा टोला घडबुडवां नंदलाल के परिवार के लिए होली की खुशियां मातम में बदल गईं। होली खेलने के दौरान डीजे पर डांस करते हुए कुछ युवकों की टोली के बीच कहासुनी हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। अधिक संख्या में युवकों ने दीपक की जमकर धुनाई कर दी, इतने से जी नहीं भरा तो घर जाते समय रास्ते में रोककर दोबारा उसे मारापीटा। घटना के बाद दीपक अपने घर जाकर सो गया। काफी देर तक जब नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने गए, लेकिन वह अचेत ही रहा। परिजन उसे लेकर सीएचसी परतावल गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed