फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A glimpse of the civilizational culture of India and Nepal will be seen in the Friendship Festival

Maharajganj News: मैत्री महोत्सव में दिखेगी भारत-नेपाल के सभ्यता संस्कृति की झलक

Thu, 08 Feb 2024 07:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 08 Feb 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of the civilizational culture of India and Nepal will be seen in the Friendship Festival
भारत-नेपाल सीमा पर बनने वाले मैत्री द्वार का जारी किया गया संभावित नक्शा। स्रोत सूचना विभाग।
संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की तरफ से जिले में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन 13 व 14 फरवरी को जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज में किया जाएगा। कार्यक्रम के जरिए दोनों देशों के संबंधों को मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शासन स्तर से जिला प्रशासन को सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। मैत्री महोत्सव का उद्देश्य युवा पीढ़ी एवं विद्यार्थियों के बीच प्रदेश की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने एवं देश प्रेम की भावना प्रवाहित करना है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर महोत्सव के आयोजन के लिए अपर जिलाधिकारी या उप जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक साज-सज्जा एवं स्थानीय व्यवस्थाएं की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर जाने वाले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। दिशा सूचक पट्ट लगेगा। आवश्यकता अनुसार सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एंबुलेंस के साथ-साथ अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा ने बताया कि निर्देश के अनुसार कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed