फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A glimpse of art and culture will be seen

Maharajganj News: राष्ट्रीय एकता शिविर में दिखेगी कला व संस्कृति की झलक

Thu, 18 May 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 18 May 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of art and culture will be seen
देश के विभिन्न राज्यों के 500 से अधिक स्काउट गाइड करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारत स्काउट गाइड की ओर से सिसवा के चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता शिविर लगेगा। इसमें देश के विभिन्न स्थलों से 500 से अधिक स्काउट गाइड हिस्सा लेंगे। वे अपनी संस्कृति व सभ्यता का प्रदर्शन भी करेंगे।
जिला बने 35 वर्ष हो चुके हैं। लंबे समय से स्कूलों में स्काउट-गाइड से जुड़ी गतिविधियां कराई जाती हैं। जिला से लेकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम भी हो चुके हैं, मगर कभी भी राष्ट्रीय एकता शिविर नहीं लगा। विभिन्न राज्यों की कला व संस्कृति को जानने व समझने के लिए पहली बार सिसवा के चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज मेें 26 से 30 मई के बीच एकत्र होंगे। पांच दिन तक चलने वाली गतिविधियों से वे एक-दूसरे पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

26 मई को राष्ट्रीय एकता शिविर का शुभारंभ व देश गीत प्रतियोगिता होगी। 27 मई को प्रादेशिक प्रदर्शनी सुबह नौ से 2:30 बजे से भारत के त्योहार प्रतियोगिता होगी। 28 मई की सुबह नौ बजे से प्रादेशिक प्रदर्शनी प्रतियोगिता, दोपहर 2:30 बजे से भारत के विवाह प्रतियोगिता व शाम 6:30 बजे से शिविराग्नि व लोकनृत्य स्पर्धा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 मई की सुबह नौ बजे से एकता रैली, दोपहर 2:30 बजे भारत के व्यंजन प्रतियोगिता होगी।30 मई को सुबह सात बजे से सर्वधर्म प्रार्थना व सुबह नौ बजे से स्वच्छ भारत अभियान व समापन समारोह होगा।

...
लुंबिनी भी जाएंगे स्काउट-गाइड
राष्ट्रीय एकता शिविर में हिस्सा लेने वाले व इच्छुक स्काउटगाइड को लुंबिनी भी भेजा जाएगा। वे वहां गौतम बुद्ध के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त रामनरायन खरवार ने बताया कि जिले में पहली बार राष्ट्रीय एकता शिविर का होना गौरवपूर्ण है। इस आयोजन से स्थानीय स्काउट गाइड को बाहर की कला , संस्कृति एवं बाहर के स्काउट गाइड को स्थानीय कला व संस्कृति को जानने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed