फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A girl living in Shyamdeurawan of Maharajganj was being exploited in the name of marriage, case registered

Maharajganj News: पहले शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण, अब शादी से इंकार- वीडियो वायरल की दे रहा धमकी

Tue, 16 Jul 2024 04:11 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 16 Jul 2024 04:11 PM IST
विज्ञापन
A girl living in Shyamdeurawan of Maharajganj was being exploited in the name of marriage, case registered
यौन शोषण का शिकार( सांकेतिक)

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी के तलाश शुरू कर दी है। पुलिस युवती की मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया को पूरा करने में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए गए तहरीर में युवती ने आरोप लगाया कि मेरे ही गांव के रहने वाले एक युवक से मेरी जान पहचान बन गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इस बीच युवक ने उससे शादी करने और साथ जीने-मरने का वादा किया। शादी का झांसा देकर वह युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।
विज्ञापन


यह सिलसिला लगभग एक वर्ष तक चलता रहा। इस दौरान उसने चुपके से युवती संग अश्लील वीडियो बना लिया। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो युवक तरह तरह की बहानेबाजी करने लगा। अब वह युवती को जान से मारने की धमकी दे रहा है और वीडियो वायरल करने की बात कह रहा है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed