फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A fine of Rs 50,000 is being imposed for burning stubble in the fields.

Maharajganj News: खेतों में पराली जलाने पर 50 हजार का जुर्माना लग रहा

Sun, 09 Nov 2025 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 50,000 is being imposed for burning stubble in the fields.
ग्राम पंचायत बरहवां चन्दन चाफी के प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्राम चौपाल
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने ग्राम पंचायत बरहवां चन्दन चाफी के प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्राम चौपाल के दौरान समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने गांव में विकास कार्यों का सत्यापन व समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पराली नहीं जलाने का सुझाव दिया और बताया कि ऐसा करने पर 50,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से वर्तमान समय में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर फार्म दे रहे हैं। उसे भरकर बीएलओ के पास ही जमा करना है। इस कार्य में आपका सहयोग जरूरी है। निर्वाचन आयोग का उद्देश्य शुद्ध और पारदर्शी वोटर लिस्ट तैयार करना है, यह बिना मतदाताओं के सहयोग के संभव नहीं है। उन्होंने खेतों में पराली जलाने की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि खेतों में पराली जलाने पर 50 हजार का जुर्माना लग रहा है। पराली जलाने वालों को सेटेलाइट के माध्यम से चिह्नित किया जा रहा है। खेतों में पराली को नहीं जलाना है। पराली जलाने से खेतो की उर्वरा शक्ति भी नष्ट हो रही है जिससे उत्पादकता में कमी हो रही है। उन्होंने बीडीओ/डीपीआरओ को निर्देश दिया कि ग्राम सभा में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घरेलू हिंसा, छेड़खानी व महिला हिंसा के मामले पुलिस की सहायता के लिए 1090 व 112 पर सूचना दें। गांव में प्राथमिक विद्यालय के मेधावी छात्र–छात्राओं को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव मेंं 88 लोगों को मिल चुका है प्रधानमंत्री आवास
ग्राम सभा में कुल आबादी 3,192 और परिवार 542 हैं व गांव में तीन टोले हैं। गांव में पात्र गृहस्थी राशन कार्ड 647 ग्रामीणों को, बीपीएल 540 को, अन्त्योदय कार्ड 168 को दिया गया है। सभी टोलों का विद्युतीकरण किया जा चुका है और गांव में 350 विद्युत कनेक्शनधारी हैं। 88 लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिल चुका है। नए आवेदन 166 प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री आवास में 70 लाभार्थी हैं। 22 नए लाभार्थी चिह्नित किए गए हैं। वृद्धावस्था पेंशन 235 को, निराश्रित महिला प्राणधन 38 को, दिव्यांग पेंशन 06 को तथा व्यक्तिगत शौचालय 832 को प्राप्त है। स्वयं सहायता समूह 29 संचालित है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप व मोबाइल स्वास्थ्य परीक्षण लगभग 100 मरीजों की जांच कर दवा वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed