फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A fight broke out between two parties over a land dispute; an FIR was lodged against four people.

Maharajganj News: भूमि के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 07 Jan 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out between two parties over a land dispute; an FIR was lodged against four people.
नौतनवा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामनगर टोला पांडेय निवासी रामकेवल ने थाने में तहरीर देकर सोमवार की दोपहर अपने पटीदारों पर गाली देते हुए मारने-पीटने व धमकाने का आरोप लगाया था। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायकर्ता रामकेवल का कहना है कि विपक्षी गली में जबरन निर्माण कराने का प्रयास करते हैं। जिसको लेकर आए दिन वाद-विवाद की स्थिति बनी रहती है। सोमवार की दोपहर भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद उक्त लोग गाली देते हुए लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर चलाकर मारपीट पर उतारू हो गए और धमकी भी दी। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुनिराम, गोरख, विशाल एवं सुनीता निवासी रामनगर पांडेय टोला के विरुद्ध मारपीट करने, गाली व धमकी देने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed