{"_id":"623a0e0637994201c82a0e13","slug":"a-farmer-was-died-of-electricity-maharajganj-news-gkp430724213","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
खेत में पानी चलाते समय कटीले तार के संपर्क में आया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। क्षेत्र के कैथवलियां सर्वजीत में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गईं। मौत की जानकारी होते ही परिवार पर वज्रपात हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के कैथवलियां सर्वजीत निवासी रामदरश (45) मंगलवार को दिन में पंपिंग सेट से खेत में पानी चला रहे थे। बगल में ही खेत के किनारे लगे ट्रांसफार्मर के माध्यम से कटीले तार में करंट उतर रहा था। जिसके संपर्क में आते ही रामदरश गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर विधायक वीरेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए बिजली निगम के उच्चाधिकारियो से वार्ता किए। विधायक ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। मृतक के पत्नी, दो पुत्र व दो बेटियों का रो रो-कर बुरा हाल है। घटना की सूचना के दो घंटे बाद तक बिजली निगम का कोई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा थास। जिसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।