{"_id":"6a121127c64f0466b20798af","slug":"a-couple-who-had-come-to-get-married-in-court-was-attacked-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-177894-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कोर्ट मैरिज करने पहुंचे प्रेमी युगल पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कोर्ट मैरिज करने पहुंचे प्रेमी युगल पर हमला
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोर्ट मैरिज करने पहुंचे एक प्रेमी युगल पर युवती पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि युवती के परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया और मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, निचलौल थाना क्षेत्र के डोमा काटी गांव निवासी एक युवक सदर कोतवाली क्षेत्र की युवती के साथ कोर्ट मैरिज करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचा था। दोनों विवाह की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में थे। इसी दौरान युवती के पिता, भाई और अन्य परिजन वहां पहुंच गए। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में युवक के साथ मारपीट शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कलेक्ट्रेट परिसर में अचानक हुए हंगामे से लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को शांत कराया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक-युवती को अपने साथ लेकर जिला अस्पताल गई, जहां घायल युवक का प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन
सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि युवक सुशील साहनी की तहरीर पर बैजनाथपुर निवासी राजकुमार सैनी, विजय उर्फ सोनू, लक्ष्मीशंकर, अनिल साहनी, बड़हरा रानी निवासी आदित्य साहनी और कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खैरी निवासी अनिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।