फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A child who ran to escape from dogs fell into a well and died.

Maharajganj News: कुत्तों से बचने के लिए भागा बच्चा कुएं में गिरा, मौत

Sun, 03 May 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
A child who ran to escape from dogs fell into a well and died.
ठूठीबारी में बच्चे की मौत के बाद लगी भीड़। 
लक्ष्मीपुर खुर्द गांव का मामला, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन

ठूठीबारी। लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में बच्चों के साथ खेलने गए एक पांच साल के मासूम को कुत्तों ने दौड़ा लिया। उनसे बचने के लिए भागते समय मासूम कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर खुर्द पूरब टोला निवासी वारिश का पुत्र हसन (पांच) शनिवार की शाम करीब सवा छ बजे खेलते हुए पड़ोस में गया था। बताया जा रहा है कि उसी दौरान हसन को कुत्तों ने दौड़ा लिया। कुत्तों से बचने के लिए वह भागने लगा। भागते समय भीम सहानी के घर के सामने कुएं में जा गिरा। यह देख पास पड़ोस के लोगों ने शोर मचाया और घटना की सूचना खेत में काम कर रहे हसन के पिता वारिस को दी।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक भोला साहनी ने कुएं में कूदकर डूबे बालक को बाहर निकाला। परिजनों ने इलाज के लिए निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जैसे ही पिता वारिस को हसन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर होने की जानकारी हुई तो वारिस की तबीयत बिगड़ गई और वह भी बेहोश हो गया। डॉक्टर ने प्राथमिकी उपचार कर लड़के के पिता वारिस को घर भेज दिया। वारिस के बड़े भाई अरसद इलाज कराने जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में बच्चे की मौत हो गई। लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी इंचार्ज मनीष पटेल ने बताया कि कुएं में डूबने से पांच वर्षीय हसन की मौत की जानकारी मिली है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed