फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A case of dowry harassment has been registered against four people, including the husband.

Maharajganj News: पति सहित चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Wed, 01 Oct 2025 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
A case of dowry harassment has been registered against four people, including the husband.
घुघली। क्षेत्र के ग्राम सभा मेदिनीपुर निवासी रिंकी चौधरी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना देकर पति, सास, श्वसुर व देवर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रिंकी ने बताया कि उसकी शादी जून 2010 में हिंदू रीति रिवाज से मेदिनीपुर निवासी जितेंद्र चौधरी से हुई थी। उसके पिता ने दहेज में 1.65 लाख रुपये नकद, सोने का चेन, भैंस व जरूरत का सामान सहित कई सामान उपहार में दिए थे। अप्रैल 2012 में विदाई के बाद वह ससुराल पहुंची। पीड़िता ने कहा कि आरोपी झूठा आरोप लगाकर मारते-पीटते रहते थे। मार्च 2025 को ससुराल के सभी लोगों मारपीट की जिससे पेट में गंभीर चोट लगी। इसके बाद आरोपियों ने मुझे अपने रिश्तेदार से मायके भिजवा दिया। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी पति जितेंद्र चौधरी, देवर शैलेश चौधरी, सास सुमित्रा देवी व ससुर कोदई चौधरी पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed