फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A call to rise above caste and class discrimination and strengthen eternal unity

Maharajganj News: जाति-वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठकर सनातन एकता मजबूत करने का आह्वान

Tue, 30 Dec 2025 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
A call to rise above caste and class discrimination and strengthen eternal unity
महराजगंज। सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में सोमवार को नगर के एक लॉन में विराट हिन्दू सम्मेलन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि बालक दास महाराज ने कहा कि हिन्दू समाज केवल धार्मिक समुदाय नहीं बल्कि संस्कारों, परंपराओं एवं राष्ट्रबोध से जुड़ा जीवन दर्शन है। उन्होंने हिन्दू समाज को जाति-वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठकर सनातन एकता मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता बालमुकुंद ने कहा कि हिंदुत्व संकीर्ण धार्मिक पहचान नहीं बल्कि भारत की सनातन चेतना एवं राष्ट्रधर्म का आधार है। हिंदुत्व का मूल भाव “सर्वे भवन्तु सुखिनः” एवं “वसुधैव कुटुम्बकम्” में निहित है। इसमें घृणा नहीं बल्कि समस्त मानवता के कल्याण की भावना सर्वोपरि है। अध्यक्षता कर रहे संजय कुमार मिश्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने हिंदुत्व को भारतीय जीवन-पद्धति, सहिष्णुता एवं मानवता का समग्र दर्शन बताया। विशिष्ट अतिथि अनिल कसौधन जिलाध्यक्ष, व्यापार मंडल ने व्यापारी समाज की सनातन मूल्यों के संरक्षण में भूमिका की प्रतिबद्धता दोहराई। संचालन जीवेश मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed