फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A bridge is being built on the Jharahi river...the distance will be reduced by five kilometers.

Maharajganj News: झरही नदी पर बन रहा पुल...पांच किलोमीटर की दूरी होगी कम

Sat, 21 Mar 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
A bridge is being built on the Jharahi river...the distance will be reduced by five kilometers.
पुल बन जाने से दो ब्लाॅकों के लोगों का आवागमन होगा सुगम, 15.8 करोड़ की लागत से बनेगा पुल
विज्ञापन

ठूठीबारी। निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रमगढ़वा के टोला भरगाही गांव के लोगों के लिए खुशखबरी है। भरगाही गांव के सामने झरही उर्फ प्यास नदी पर इसी माह से पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। पुल बनने के बाद लोगों की पांच किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। पहले लोगों को गांव पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। पुल का निर्माण शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर है।
निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के रामनगर गांव के पश्चिम तथा नौतनवां क्षेत्र के ग्राम रमगढ़वा के टोला भरगाही गांव के पूरब झरही उर्फ प्यास नदी बहती है। दोनों गांव और क्षेत्र के ग्रामीणों को एक-दूसरे के गांव आने-जाने के लिए पांच किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी। ग्रामीण रामसेवक, संजय साहनी, दीनदयाल चौहान, मंजीत चौहान, सेवन, प्रदुम्न चौहान, रमेश कुमार, रामदेव, सुजित, शमशेर बहादुर आदि ग्रामीणों ने बताया कि नदी पर पुल बन जाने से नौतनवां क्षेत्र के पडियाताल से दक्षिण गांव रमगढवां, भरगाही, मोहनापुर, लक्ष्मीपुर, शीशगढ, खैरटवां, पिपरहवां, भगतपुरवां, डगरुपुर, नवडिहवां, खैरहवां जंगल, खैराटी, रुदलापुर, धुमठवां, पडरहवां, निबिअहवां, जिगनिहवां, सीहाभार तथा निचलौल ब्लॉक रामनगर, देवान टोला, पिपरडाढा, किसुनपुर, जिगिनिहवां, धरमौली के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। पहले लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिम्मेदारों के मुताबिक मार्च 2027 तक पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि पानी सूखने के बाद किसी तरह से पैदल आवाजाही हो जाती थी लेकिन बाइक और अन्य साधनों से नहीं हो पाती थी। उन्होंने कहा कि शहर में जाने के लिए लोगों को करीब पांच किमी की दूरी तय करनी पड़ती थी। इसके चलते पैसे के साथ-साथ लोगों का समय भी बर्बाद होता था। पुल बन जाने के बाद बिना ट्रैफिक के आने-जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
भरगाही गांव के सटे पूरब झरही उर्फ प्यास नदी पर पुल बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। पुल मार्च 2027 में बनकर तैयार हो जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
-सैयद अख्तर अब्बास, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी विभाग
---------------
इस क्षेत्र में ठूठीबारी के टोला धरमौली एक मात्र सीएचसी है। झरही नदी पार कर आना-जाना पड़ता है। नदी में पुल बन जाने से दवा कराने जाने में आसानी होगी।
-दीनदयाल चौहान, भरगाही
--------------
पुल बन जाने से बिना भीड़-भाड़ के आने-जाने में आसानी होगी। अभी तक लोगों को गांव पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ती है।
-रामबचन साहनी, ग्राम प्रधान जिगिनिहवां
--------------------
ठूठीबारी बाजार करने के लिए आना-जाना लगा रहता है। पुल बन जाने से आवागमन में आसानी होगी। इससे लोगों का समय भी बचेगा।
-हरी वरुण, डगरुपुर
-------------------
भरगाही से रामनगर जाने के लिए 5 किलोमीटर अधिक दूरी तय कर जाना पड़ता था। पुल बन जाने के बाद गांव के लोगों की यह समस्या दूर हो जाएगी।
-सोनू गुप्ता, शीशगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed