{"_id":"69-97423","slug":"Maharajganj-97423-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप
Maharajganj
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र में लक्ष्मी प्रतिमा देखने गई एक किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। गांव स्थित एक व्यक्ति के खपरैल में किशोरी बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने के बाद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने गांव के दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया है। पनियरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी मंगलवार की रात अपनी मां से कहकर निकली कि वह गांव में स्थापित लक्ष्मी जी प्रतिमा देखने के लिए जा रही है। कुछ देर में वापस आ जाएगी। रात में डेढ़ बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो मां उसकी तलाश में लक्ष्मी जी के प्रतिमा के पास गई। वहां पर बताया गया कि वह काफी पहले घर के लिए निकल चुकी है। जब उसकी मां खोजते हुए गांव के एक व्यक्ति के खपरैल के मकान में गई तो देखी कि उसकी लड़की बेहोशी की हालत में है। खपरैल के मकान में कोई रहता नहीं है। उसके मुंह में कपड़ा डाला गया है और दोनों हाथ बांधे गए हैं। वह उसक ा हाथ खोली और मुंह पर छींटा मारी। होश में आने के बाद उसे घर ले गई। सुबह इलाज के बाद थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। तहरीर के बाद पुलिस ने गांव के दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया है। एसओ आनंद शुक्ल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन