फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   चेक बाउंस मामले में कोर्ट में पेश हुए पूर्व मंत्री अमरमणि

चेक बाउंस मामले में कोर्ट में पेश हुए पूर्व मंत्री अमरमणि

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज/फरेन्दा। चेक बाउंस मामले में पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुए। इसके पहले वे फरेन्दा कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे लेकिन सिविल जज के छुट्टी पर होने की वजह से दीवानी न्यायालय लाया गया। पेशी की अगली तारीख 11 नवंबर है। मामला नौतनवां इंटर कॉलेज में टेंट से जुड़ा है। जिसके प्रबंधक अमरमणि त्रिपाठी हैं। कोल्हुई क्षेत्र के महदेवा निवासी अनुराग पांडे की कोल्हुई चौराहे पर टेंट की दुकान है। अनुराग का टेंट 15 अगस्त 2012 को नौतनवां इंटर कॉलेज में 50 हजार रुपये में गया था। कॉलेज के प्रबंधक अमरमणि हैं। काम समाप्त होने के बाद अनुराग ने रुपये की मांग की तो 2400 रुपये नकद दिया गया। बाकी की रकम के लिए वे कई बार दौड़े। जिस पर 23 दिसंबर 2012 को उनको 47600 रुपये का अकाउंट पेई चेक दिया गया। इस चेक को उन्होंने कोल्हुई स्थित पूर्वांचल ग्रामीण बैंक में भुगतान के लिए जमा किया। एक निश्चित समय के बाद जब रकम अनुराग के खाते में नहीं गई तो वे बैंक पहुंचे। जहां उन्हें बताया गया कि चेक बाउंस हो गया है। जिस पर वे कई बार प्रबंधक व प्रिंसिपल से मिले लेकिन उन्हें रकम नहीं दी गई। उसके बाद उन्होंने फरेंदा सिविल जज जूनियर डिवीजन के यहां वाद दायर किया। जिस पर बीते 11 सितंबर को पूर्व मंत्री को पेश किया गया। कोर्ट ने मामले में अगली तारीख 24 सितंबर तय की थी। लेकिन 24 सितंबर को वे कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। जिस पर सिविल जज जूनियर डिवीजन का कार्यभार देख रहीं सिविल जज, प्रवर खण्ड निशा सिंह ने गोरखपुर के जेल अधीक्षक से पूर्व मंत्री के न आने का स्पष्टीकरण मांगा था। जिस पर आठ अक्टूबर को वह कोर्ट में पेश हुए थे तो अगली तारीख 22 अक्टूबर रखी गई थी। पूर्व मंत्री के अधिवक्ता सुधाकर पांडे ने बताया कि बुधवार को अमरमणि पहले फरेन्दा कोर्ट गए लेकिन जज की छुट्टी पर होने के कारण उन्हें दिवानी न्यायालय स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार चतुर्थ के कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने अगली तारीख 11 नवंबर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed