{"_id":"69-97353","slug":"Maharajganj-97353-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार
Maharajganj
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज/निचलौल। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात गश्त के दौरान तीन अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखे गए 10 दो पहिया वाहन बरामद किए हैं। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रु पये ईनाम देने की घोषणा की है। मंगलवार को पत्रकार वार्ता में एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि संदिग्धों व वाहनों की चेकिंग के दौरान एसएचओ निचलौल सुजीत कुमार राय, दरोगा उदयभान यादव व स्वॉट प्रभारी रमाशंकर यादव की संयुक्त टीम इंडो-नेपाल बॉर्डर झुलनीपुर में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन वाहन चोर नेपाल की सीमा की तरफ जा रहे हैं। बहुआर के तेराचार पुल के समीप दो बाईक पर तीन व्यक्तिआते दिखाई दिए। पुलिस ने रोका तो वे भागने लगे। जिस पर पुलिस ने उन्हे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उन लोगों ने अपना नाम कनमिसवां टोला औरहवां निवासी नागेंद्र यादव, बजही निवासी संदीप यादव व निचलौल कस्बा निवासी गोविंद बताया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे कई दर्जन गाड़ियां, गोरखपुर बस्ती, संतकबीर नगर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज से चोरी कर नेपाल बेच चुके हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गेड़हवा जंगल से दस बाइक बरामद किया। अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने चोरी, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। संदीप पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। पत्रकार वार्ता में एसपी के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन