{"_id":"69-97291","slug":"Maharajganj-97291-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस आज, शाम सात से नौ बजे तक मुहुर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस आज, शाम सात से नौ बजे तक मुहुर्त
Maharajganj
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी मंगलवार को है। इस दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। आयुर्वेद के जनक धनवंतरि की जयंती भी इसी दिन मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. जोखन पांडे ने बताया कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी सोमवार रात 10:59 बजे से शुरू होकर मंगलवार की रात 12:44 बजे तक रहेगी। इस दिन चल-अचल संपत्ति की खरीद करना शुभ माना जाता है। धनतेरस को सोने-चांदी के आभूषण के अलावा बर्तन की खरीदारी की जाती है। उन्होंने बताया कि धनतेरस की खरीदारी के लिए सुबह 8:23 बजे से 10:40 बजे तक, दोपहर 2:35 बजे से 4:04 बजे तक व शाम 7:09 बजे से 9:09 बजे तक का समय उत्तम है। मेष राशि वालों को लाल वस्तु, लाल कपड़ा व वाहन, सोना, चांदी का क्रय करना चाहिए। वृष व कर्क राशि वालों को सफेद वस्तुएं चांदी व सोना खरीदना चाहिए। मेष राशि वालों को हरा वस्तु, सिंह राशि वालों को पीला वस्तु व कन्या राशि वालों को सोना खरीद करना शुभ होगा। तुला राशि वालों को कंप्यूटर, वृश्चिक राशि वालों को तांबा के बर्तन, धनु राशि वालों को पीतल व फूल के बर्तन की खरीद करना शुभ होगा। मकर व कुंभ राशि वालों को लोहे से बनी वस्तुएं, वाहन तथा मीन राशि वालों को सोने के आभूषण व पीतल के बर्तन खरीदना चाहिए। उन्होंने बताया कि उत्तम स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद के जनक धनवंतरि की पूजा होती है।
विज्ञापन