{"_id":"69-79969","slug":"Maharajganj-79969-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विपणन अधिकारी से भिड़े असलहा बाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विपणन अधिकारी से भिड़े असलहा बाबू
Maharajganj
Updated Sun, 12 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। धान खरीद की बात पर शुक्रवार को असलहा बाबू और खाद्य विपणन अधिकारी के बीच कहासुनी हो गई। लोगों के बीच-बचाव करने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।
खाद्य विपणन अधिकारी विपिन कुमार शुक्रवार को अपने ऑफिस में काम निबटा रहे थे। दोपहर 12 बजे डीएम आफिस में तैनात असलहा बाबू श्रीनाथ धर दुबे एक व्यक्ति के साथ उनके पास पहुंचे। उन्होंने अपने एक परिचित का लक्ष्मीपुर में धान खरीदने की बात कही। जिस पर विपिन कुमार ने कहा कि वहां कोई सेंटर नहीं है। ऐसे में वहां धान खरीद नहीं हो सकती। यह बात श्रीनाथ को नागवार लगी और उन्होंने आरएमओ को पत्र लिखने की बात कही। आरोप है कि श्रीनाथ खाद्य विपणन अधिकारी पर दबाव बनाने लगे। यहां तक कि उनको बेवकूफ भी कह डाला। बेवकूफ कहनेे की बात पर विपणन अधिकारी भड़क गए। उसके बाद दोनों में कहासुनी होने लगी। शोर सुनकर दर्जनों की संख्या में लोग पहुंच गए। उनके बीच-बचाव के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। अधिकारी और बाबू के बीच कहासुनी दिन भर चर्चा का विषय बनी रही। इस संबंध में खाद्य विपणन अधिकारी विपिन कुमार का कहना है कि वह असलहा बाबू के दुर्व्यवहार को लेकर डीएम को पत्र लिखेंगे।