{"_id":"69-79968","slug":"Maharajganj-79968-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने युवक से 15,000 रुपये लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने युवक से 15,000 रुपये लूटा
Maharajganj
Updated Sun, 12 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। देवीपुर में शुक्रवार की अपराह्न बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की कनपटी पर तमंचा सटाकर 15,000 रुपये लूट लिया। पीड़ित बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पनियरा क्षेत्र के रामपुर भट्टा टोला के रहने वाले कन्हई ने शुक्रवार को पनियरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 15,000 रुपये निकाला। रुपये और पासबुक पॉकेट में रखने के बाद वह साइकिल से घर के लिए निकल दिया। अभी वह देवीपुर में एकांत जगह पर पहुंचा ही था कि बाइकसवार दो बदमाशों ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह बाइक लेकर गिर गया। उसके बाद एक बदमाश बाइक से उतरा और कन्हई की कनपटी पर तमंचा सटाकर पॉकेट में रखे रुपये लूट लिया और धमकी देते हुए फरार हो गए। कन्हई जब तक शोर मचाता बदमाश भाग निकले। घटना से क्षेत्र में सनसनी फै ल गई। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि बदमाश बैंक से ही कन्हई की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। बता दें कि 15 दिसंबर को भी पनियरा क्षेत्र के कौआखोर के पास एक स्वर्ण व्यवसायी को बाइकसवार दो बदमाशों ने लूट लिया था। पुलिस आज तक इस घटना का खुलासा नहीं कर सकी।