{"_id":"69-77342","slug":"Maharajganj-77342-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त शिक्षक के घर ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त शिक्षक के घर ताला तोड़कर चोरी
Maharajganj
Updated Sun, 01 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। वार्ड नंबर दो में शुक्रवार रात रिटायर्ड शिक्षक के घर का ताला तोड़कर चोर करीब दो लाख रुपये के जेवरात चुरा ले गए। फरेंदा पुलिस ने चार अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त शिक्षक बद्रीनारायण मिश्रा का मकान फरेंदा नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो में है। वह छह माह पहले उत्तराखंड में तीर्थयात्रा पर गए थे। तभी से लापता हैं। बद्रीनारायण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण मिश्रा के भाई हैं। बद्रीनारायण के घर में स्वर्ण प्रभा महिला पीजी कॉलेज आनंदनगर के प्रवक्ता डॉक्टर अखिलेश दुबे किराये पर रहते हैं। शुक्रवार को सायं करीब चार बजे वह अपने घर चले गए थे। शनिवार सुबह आठ बजे जब वह मकान पर पहुंचे तो बद्रीनारायण के कमरे का ताला खुला देख सकते में आ गए। इसकी सूचना उन्होंने त्रिभुवन नारायन मिश्र को दी। वह मकान पर पहुंचे तो तीन कमरों और आलमारी का ताला टूटा मिला। उन्होंने बताया कि घर में रखे कान के टप्स, अंगूठी, मंगलसूत्र, चेन, टीका, लाकेट, 20 चांदी के सिक्का, चांदी की प्लेट और चांदी का नारियल गायब है। सभी जेवरों की कीमत करीब दो लाख रुपये है।
फरेंदा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।