{"_id":"69-77339","slug":"Maharajganj-77339-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अधिकारियों और 15 कर्मचारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अधिकारियों और 15 कर्मचारियों का वेतन रोका
Maharajganj
Updated Sun, 01 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। तीन विभागों के औचक निरीक्षण में शनिवार को दो अधिकारी और 15 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर प्रभारी डीएम ने सभी का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर सेवा बाधित करने की चेतावनी दी गई है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एसएस श्रीवास्तव ने सुबह 10:20 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय तथा वित्त एवं लेखा कार्यालय (बेसिक शिक्षा) का औचक निरीक्षण किया। बेसिक शिक्षा कार्यालय में उर्दू अनुवादक मुहम्मद हारिश अली 29 नवंबर से अनुपस्थित मिले। इसके अलावा वाहन चालक भी गैरहाजिर रहे। सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर नहीं मिला। यहां जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता राजेश कुमार उपाध्याय, निर्माण समन्वयक वीरेंद्र कुमार सिंह और अनुचर बालकृष्ण गैर हाजिर मिले।
उप जिलाधिकारी सदर बच्चा लाल ने 10:13 बजे उप कृषि निदेशक कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां उप कृषि निदेशक अविनाश चंद त्रिपाठी के अलावा सात कर्मचारी वरिष्ठ लिपिक दीपक कुमार वर्मा, मनीष कुमार, संजीव कुमार पटेल, हेमंत कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ लिपिक सुरेश कुमार कश्यप, चालक रविंद्र कुमार और कुसुम गुप्ता अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट वंश बहादुर वर्मा ने 10:25 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां आठ कर्मचारियों की तैनाती है। निरीक्षण के समय वरिष्ठ लेखाकार उन्मेश कुमार श्रीवास्तव आकस्मिक अवकाश और परिचारक चौथी प्रसाद चिकित्सा अवकाश पर मिलेे। वरिष्ठ लिपिक विनय कुमार श्रीवास्तव का 26 नवंबर से उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं मिला। अवकाश पत्र भी रजिस्टर में नहीं था। कर्मचारियों ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार मिश्र भी नहीं मिले। कर्मचारियों ने बताया कि वह कोर्ट गए हैं।
प्रभारी डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि सभी गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर उनकी सेवा बाधित कर दी जाएगी।